Move to Jagran APP

अधिकारी-कर्मचारियों ने दी डीएम को विदाई

अमरोहा : चंदौली जनपद को स्थानांतरित हुए जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल को अधिकारी एवं कलेक्ट्रे

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 11:04 PM (IST)
अधिकारी-कर्मचारियों ने दी डीएम को विदाई
अधिकारी-कर्मचारियों ने दी डीएम को विदाई

अमरोहा : चंदौली जनपद को स्थानांतरित हुए जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल को अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने विदाई दी। वहीं नवागत जिलाधिकारी हेमंत कुमार सोमवार को दोपहर बाद चार्ज ग्रहण करेंगे।

loksabha election banner

जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल का शासन ने चंदौली तबादला किया है। उनके स्थान पर चंदौली के जिलाधिकारी हेमंत कुमार को भेजा है। नवागत जिलाधिकारी सोमवार को चार्ज संभालेंगे। वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान भावुक होते हुए श्री चहल ने कहा हमारी टीम बहुत ही अच्छी रही। जिलाधिकारी के रूप में यहां मेरी पहली नियुक्ति थी। अधिकारी, कर्मचारियों की कर्मठता के चलते किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। तिगरी गंगा मेला में दो कीर्तिमान स्थापित करने पर यह कार्यकाल आजीवन याद रहेगा।

अपर जिलाधिकारी महमूद अंसारी ने अपने अनुभव व्यक्त करते हुए कहा कि आपका व्यक्तित्व व कार्यप्रणाली जनपद के सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रही है। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से भगवान गणेश जी की मूर्ति भी भेंट की गयी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्रपाल ¨सह, एएसपी ब्रजेश ¨सह, परियोजना निदेशक मिथिलेश कुमार तिवारी, ओएसडी अनिल वाष्र्णेय समेत अन्य अधिकारी व कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन उपेंद्र नाथ त्रिवेदी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.