Move to Jagran APP

अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश उस्मान घायल

उस्मान के खिलाफ लूट व हत्या के 45 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पाकर एसपी सुधीर कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 05:30 PM (IST)
अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश उस्मान घायल
अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश उस्मान घायल

अमरोहा (जेएनएन)। प्रदेश में अब पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। अमरोहा में कल रात पुलिस ने शातिर उस्मान को घेर लिया। दोनों ओर से फायरिंग होने के बाद बदमाश उस्मान घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसको दबोच लिया।

loksabha election banner

डिडौली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह कस्बे में हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय उन्होंने बाइक पर सवार दो युवकों को रोका तो वह नहीं रुके। शक होने पर उन्होंने टीम के साथ पीछा किया। जोया से इस दौरान वायरलेस पर संदिग्ध युवकों के फरार होने का मैसेज फ्लैश करा दिया।

हाईवे पर गश्त कर रहे एसओ रजबपुर राकेश कुमार व क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई। पुलिस की टीमें ने बाइक सवार दोनों युवकों को नारंगपुर-कालाखेड़ा मार्ग पर घेर लिया गया। बदमाश गन्ने के खेत में छिपकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। खुद को घिरता देख दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की।

फायरिंग करते हुए दोनों बदमाश बाइक छोड़ कर जंगल में भाग निकले। मुठभेड़ में एक बदमाश की टांग में गोली लग गई। वह वहीं गिर गया। उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम उस्मान निवासी नरौली थाना बनियाठेर जनपद सम्भल तथा भागे साथी का नाम राशिद बताया। मुठभेड़ में रजबपुर थाने में तैनात सिपाही शिवराम सिंह भी घायल हुआ है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया।

उस्मान के खिलाफ लूट व हत्या के 45 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पाकर एसपी सुधीर कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। देर रात तक कांबिंग जारी थी। उसका और उसके साथी राशिद का अपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग शुरू कर दी। अंधेरे की वजह से बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.