नितिन गौड़ बने अमरोहा के नए जिलाधिकारी, निधि गुप्ता वत्स का फतेहपुर तबादला
शासन ने 40 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। नितिन गौड़ को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, वे पहले हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे।

नितिन गौड़। सोशल मीडिया से ली तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, अमरोहा। शासन ने देर रात प्रदेश में 40 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए, इनमें नितिन गौड़ को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। वहीं, अमरोहा की जिलाधिकारी रहीं निधि गुप्ता वत्स को बतौर डीएम फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
निधि गुप्ता को बरेली से मिली थी अमरोहा की कमान
16 जुलाई 2022 को शासन ने विशेष सचिव आबकारी निधि गुप्ता वत्स को बरेली नगर आयुक्त की कमान सौंपी थी। निधि गुप्ता वत्स को सितंबर 2024 में डीएम बनाया गया था। आईएएस निधि गुप्ता वत्स ने उससे पहले हरदोई में सीडीओ रहते जल संचयन के क्षेत्र में अनेकों काम किये। इसके लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उन्हें सम्मानित भी कर चुके हैं।
सीडीओ रहते उन्होंने, सरकारी और गैर सरकारी भवनों में वॉटर रिचार्ज यूनिट की स्थापना, सरकारी हैंडपंप से इस्तेमाल होने वाले पानी को सहेजने के लिए बड़ी संख्या में सोकपिट का निर्माण और तालाबों का जीर्णोद्धार भी कराया था।
यह भी पढ़ें- कौन हैं आईएएस मनीष कुमार बंसल? जिन्हें बनाया आगरा का नया डीएम, मुख्य चुनाव आयुक्त से है खास रिश्ता
