Move to Jagran APP

हाईवे पर भारी वाहन दौड़ते ही ब्रजघाट पर लगा जाम, दस घंटे परेशान रहे मुसाफिर

नतीजा यह रात दस बजे से लगा जाम गुरुवार की सुबह दस बजे के बाद पुलिस के पुन सक्रिय होने और भारी वाहनों को रोककर छोड़ने के बाद यातायात सुचारू हो पाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 12:45 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 06:27 AM (IST)
हाईवे पर भारी वाहन दौड़ते ही ब्रजघाट पर लगा जाम, दस घंटे परेशान रहे मुसाफिर

गजरौला : नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर शाम रूट डायर्वजन हटने के बाद भारी वाहन दौड़ते ही ब्रजघाट गंगा का पुल जाम की चपेट में आ गया। यहां वाहनों के ब्रेक लगते ही एक के पीछे एक कर दूर तक वाहनों की कतार लगती चली गई। वहीं लंबी कतार लगने के बाद चालकों ने जल्दी वाहन निकालने की होड़ में एक ही दिशा में जाने को वाहनों की कई-कई लाइन लगा दी, जिससे सामने से आने वाला ट्रैफिक रुकते ही भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई, जो गुरुवार की सुबह करीब दस बजे यानी 12 घंटे बाद समाप्त हो सकी।

loksabha election banner

दरअसल गंगा दशहरा स्नान के कारण नेशनल हाईवे पर मंगलवार की शाम से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन भी कर रखा था। इस दौरान अधिकांश भारी वाहन परिवर्तित मार्गों से मंजिल की तरफ नहीं गए। उनके चालक हाईवे किनारे या ढाबों पर वाहन खड़ा करके खड़े हो गए। इसी कारण गजरौला के चौपला व गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौराहे व मेरठ रोड पर जाम रहा था। इधर बुधवार की शाम स्नान सकुशल सम्पन्न होने और ब्रजघाट पर जाम नहीं होने पर ड्यूटी से खाकी के जवान भी लौट गए। रूट डायवर्जन हटते ही भारी वाहन भी दौड़ पड़े। इनका लोड ब्रजघाट पर पहुंचा तो वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगना चालू हो गए। धीरे धीरे यही स्थिति जाम में बदल गई। पहले ब्रजघाट गंगा का पुल जाम की गिरफ्त में आया। नतीजा यह रात दस बजे से लगा जाम गुरुवार की सुबह दस बजे के बाद पुलिस के पुन सक्रिय होने और भारी वाहनों को रोककर छोड़ने के बाद यातायात सुचारू हो पाया। मोहम्दाबाद के आरिफ ने बताया कि जाम के दौरान दिल्ली, मेरठ ओर मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन रेंग-रेंग कर ब्रजघाट गंगा का पुल पार कर पा रहे थे। चूंकि यहां दोनों ओर का ट्रैफिक पुल के एक ही भाग से पास होता है। दूसरा मरम्मत के कारण वाहनों की आवाजाही को बंद किया हुआ है। ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि रात में गढ़ क्षेत्र में ट्रैफिक फंसने के कारण वाहनों की कतार गजरौला तक लग गई थी, जिसे दस बजे दुरुस्त करा दिया। उधर जाम के कारण वाहनों में सवार लोगों भारी परेशानी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.