गंगा स्वच्छता को नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने ली शपथ
गजरौला नमामि गंगे गंगा विचार मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह संयोजक अशोक शर्मा के नेतृत्व मे शपथ ली।
गजरौला : नमामि गंगे गंगा विचार मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह संयोजक अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट में गंगा स्वच्छता की शपथ ली गई।
स्वच्छता अपनाओ कोरोना भगाओ को लेकर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा अभियान चलवाया जा रहा है। इसके तहत ब्रजघाट में सभी ने एकजुट होकर गंगा का स्वच्छ व निर्मल बनाने की शपथ ली। इस मौके पर शरद शर्मा, हरिओम उपाध्याय, पप्पू पचौरी इत्यादि मौजूद रहे।
इधर नमामि गंगे के जिला संयोजक ठाकुर संजय सिंह, सहसंयोजक लाखन सिंह, ब्लॉक संयोजक लोकेश सिंह, पर्यावरण प्रेमी अमित त्यागी, मनोज, रोहित इत्यादि ने मिलकर तिगरी में गंगा के किनारे एक मंदिर परिसर में जामुन, सागवान, बरगद व औषधीय वृक्ष अर्जुन आदि के पौधे लगाए। ग्रामीणों को भी पौधारोपण व संरक्षण को कार्य करने के लिए प्रेरित किया।