नगर पंचायत अध्यक्ष ने रुकवाया अवैध निर्माण
जोया : नगर पंचायत में सोमवार को ट्यूबवेल की जमीन पर अवैध निर्माण की जानकारी होने पर नगर
जोया : नगर पंचायत में सोमवार को ट्यूबवेल की जमीन पर अवैध निर्माण की जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल अधिकारियों को भेज कर उसे रुकवा दिया। साथ ही इसकी तहरीर पुलिस को दे दी है।
मोहल्ला चौकीदारान निवासी विपिन गुप्ता सोमवार को ट्यूबवेल की जमीन पर निर्माण करा रहा था। इसकी जानकारी किसी ने नगर पंचायत अध्यक्ष नाजमा को दे दी। जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवाने का आदेश जारी किया। बताया जाता है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान भी इस पर निर्माण कार्य हो रहा था। इसे लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने बंद करवाया था। इसपर विपिन गुप्ता ने कोर्ट से स्टे ले लिया था।
नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि ट्यूबवेल पर अवैध रुप से निर्माण किया जा रहा था। जिसे रुकवा दिया गया है। इसकी जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।