तीन साल पहले तक हवा में दौड़ते रहे पालिका के वाहन
अमरोहा नगरपालिका के वाहन तीन वर्ष पहले तक शहर में बिना परमिट व फिटनेस के दौड़ते रहे।
अमरोहा : नगरपालिका के वाहन तीन वर्ष पहले तक शहर में बिना परमिट व फिटनेस के दौड़ते रहे। कितने वाहन कब कंडम कर कबाड़ घोषित कर दिए और कितने के खरीदे-बेचे गए इसका हिसाब भी नहीं है। मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
नगर के अनिल कुमार जग्गा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है नगरपालिका प्रशासन केंद्रीय व राज्य मोटरयान नियामावली के विरुद्ध पुराने समय से वाहनों का संचालन कर रहा है। जबकि नियमावली के तहत कोई भी वाहन जब तक नहीं सार्वजनिक स्थानों पर नहीं चलाया जा सकता। जब तक धारा 39 के अंतर्गत उसका पंजीकरण न हो और मोटरयान के ठीक होने का प्रमाण पत्र प्राप्त न कर लिया हो। आरोप लगाया कि पालिका से पूर्व में वाहनों के पंजीकरण से संबंधी सूचना परिवहन विभाग ने मांगी थी। इसमें पता चला था कि पालिका ने 7 मार्च 2017 से पहले किसी प्रकार के वाहन का पंजीकरण नहीं कराया।
उन्होंने बताया कि एक दर्जन से अधिक ऐसे वाहन है जिनका पंजीकरण नहीं है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराने की है कि कब कितने वाहन वाहनों को निष्प्रयोजित वाहन घोषित किया। कितने वाहनों को अब तक कंडम, कंडम वाहनों का स्क्रेप किस प्रकार डिस्पोजल किया गया। वहीं पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि इसकी जानकारी कराई जाएगी।