Move to Jagran APP

सीएम मनोहर पर्रीकर के निधन पर जताया शोक

जागरण संवाददाता अमरोहा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया हुआ। इसमें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन पर शोक जताते हुए भाजपाइयों ने उन्हे श्रद्वांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने उनके निधन को भाजपा के लिए बड़ा नुकसान बताया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:58 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:58 PM (IST)
सीएम मनोहर पर्रीकर के निधन पर जताया शोक
सीएम मनोहर पर्रीकर के निधन पर जताया शोक

अमरोहा : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को हुई शोकसभा में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन पर शोक जताते हुए भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने उनके निधन को भाजपा के लिए बड़ा नुकसान बताया।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा वह कई बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। 2014 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश के रक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण किया। बोले, सशस्त्र बलों को ताकतवर और आधुनिक बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने मनोहर पर्रीकर को नमन करते हुए उन्हे एक निष्पक्ष, ईमानदार और संवेदनशील राजनीतिज्ञ बताया। इससे पूर्व सभी ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा उनका निधन भाजपा के लिए कभी भरपाई न होने वाली क्षति है।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, गिरीश त्यागी, ब्रजेश चौधरी, पूरन सिंह सैनी, मनोज वर्मा, डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, रामकिशोर चौहान, डॉ. मोमराज सिंह गुर्जर, विजय पंवार, रामसिंह सैनी, रामवीर सिंह, वीरेंद्र सैनी, राजीव शर्मा, मदन वर्मा, पिकी रानी, शशी चौहान, सीमा रायजादा, रजनीश प्रजापति, हरीश सैनी, रामवीर गुर्जर, थंमन सिंह, विजय पांडेय, कैलाश गुर्जर, अतुल पंडित, गौरव चौहान, अतुलेश भारद्वाज, नरदेव सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.