ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों की बारिश! फिर शिक्षक विधायक बने डॉ. हरिसिंह ढिल्लो का अमरोहा में जोरदार स्वागत
शिक्षक विधायक डा. हरिसिंह ढिल्लो को मुरादाबाद-बरेली खंड स्नातक सीट से लगातार दूसरी बार जीत मिली, जिसके बाद अमरोहा में ...और पढ़ें

जोया में नव निर्वाचित शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। जागरण
HighLights
जोया व अमरोहा नगर में लोगों ने फूल-मालाओं से लादा
जिलेभर में भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न
जागरण संवाददाता, अमरोहा। मुरादाबाद-बरेली खंड स्नातक सीट से लगातार दूसरी बार शिक्षक विधायक चुने गए डा. हरिसिंह ढिल्लो बुधवार को अमरोहा पहुंचे। जहां भाजपाइयों व शिक्षकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जोया से लेकर अमरोहा तक कई जगह उनके काफिले का स्वागत किया गया। कल्याणपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर भी समर्थकों ने डाॅ. ढिल्लो को फूल-मालाओं से लाद दिया।
मंगलवार देर रात बरेली में हुई मतगणना के बाद डा. हरिसिंह ढिल्लो को विजयी घोषित किया गया तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। बुधवार दोपहर उनका काफिला जोया पहुंचा तो यहां भाजपाइयों व शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया।
मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। मुहल्ला इकबाल नगर में वित्तविहीन शिक्षकों व मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिला के खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजयवीर सिंह, जीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, खजान सिंह, डा. करन सिंह तोमर, सुखवंत सिंह, सीमा चौधरी, कामिल पाशा, जीशान अहमद, विपिन गुप्ता, शुभम कुमार, इफ्तेख़ार हुसैन, आशकार हुसैन व चौधरी टीटू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
उसके बाद अमरोहा में कुंदन कालेज के गेट पर तथा बटवाल में बिजनौर रोड पर भी डाॅ. ढिल्लो का स्वागत किया गया। मुहल्ला कल्याणपुरा स्थित कैंप कार्यालय पहुंचने पर भी समर्थकों व भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
यहां पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, रामपुर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, ब्लाक प्रमुख गुरेंद्र सिंह, आशा चंद्रा, धनौरा पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, हरपाल सिंह पूर्व विधायक, अभिनव कौशिक, सौरभ पाल क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी क्षेत्र, ब्लाक प्रमुख शाहबाद जसपाल यादव, अर्जुन रस्तौगी, भूप सिंह बेनीवाल, गिरीश त्यागी, हरिओम यादव मौजूद रहे।
उधर नौगावां सादात के अलीनगर मुहल्ले में नामित सभासद एवं पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान अली मेहंदी, रुस्तम अली, इकराम सैफी, पैगाम मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद-मुरादाबाद रेल लाइन का विस्तार: अमरोहा के 46 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण, क्रय-विक्रय पर लगी रोक
