Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को मोदी सरकार से म‍िला तोहफा, गांव में बंटी म‍िठाइयां; मां ने कही ये बात

    By Asif AliEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 10:48 PM (IST)

    Mohammed Shami arjuna award केंद्र सरकार ने अर्जुन अवार्ड के लिए पात्रों की सूची घोषित की है जिसमें गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। विश्व कप में उम्दा प्रदर्शन करने पर बीसीसीआई ने उनका नाम केंद्र सरकार को अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा था। दोपहर बाद जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वह गदगद हो गए।

    Hero Image
    मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने पर मां अंजुम आरा को मिठाई खिलाते बड़े भाई।

    जागरण संवाददाता अमरोहा। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करने का इनाम मिल गया है। उन्हें अब अर्जुन अवार्ड मिलेगा। बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर केवल स्वजन ही नहीं, बल्कि गांव में भी खुशी मनाई गई। मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। गांव के लोग बोले कि शमी ने गांव का नाम रौशन कर दिया है। वहीं, अमरोहा नगर में भी फैंस ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को केंद्र सरकार ने अर्जुन अवार्ड के लिए पात्रों की सूची घोषित की है, जिसमें गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। विश्व कप में उम्दा प्रदर्शन करने पर बीसीसीआई ने उनका नाम केंद्र सरकार को अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा था। दोपहर बाद जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वह गदगद हो गए। न सिर्फ उनके परिवार के लोग बल्कि गांव के लोग भी एकत्र हुए तथा खुशी जताई।

    गांव के फिरोज आलम, सईद अहमद, अरहान अली, मोहम्मद सुहैल, यादराम सिंह व सरदार अहमद ने शमी के पैतृक आवास पर जाकर उनके तहेरे भाई आशकार व परिवार के अन्य लोगों को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। गांव के युवाओं में भी जोश देखने को मिला। हालांकि, मोहम्मद शमी व उनके स्वजन गांव में स्थित फार्म हाउस पर नहीं हैं, लेकिन इस जानकारी के बाद खुशी साझा करने फैन्स फार्म हाउस पर पहुंच गए थे। जानकारी होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। उधर, जोया व अमरोहा में भी इस तेज गेंदबाज के चाहने वालों ने अर्जुन अवार्ड मिलने पर खुशी जताई है।

    भावुक हो गई मां तो बड़े बेटे ने गले लगाया

    अमरोहा: मोहम्मद शमी इन दिनों घर पर नहीं हैं, जबकि उनकी मां अंजुम आरा, भाई हसीब अहमद, भाभी शमा परवीन व छोटा भाई रामपुर स्थित रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने गए हुए हैं। बुधवार दोपहर दैनिक जागरण ने ही उनके भाई हसीब अहमद को इस संबंध में जानकारी दी। दोपहर तक स्वजन को इसकी जानकारी नहीं थी कि केंद्र सरकार ने शमी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए घोषित कर दिया है।

    यह खुशखबरी देने के लिए हसीब अहमद ने दैनिक जागरण का आभार जताया। बोले, इस उपलब्धि से सारा परिवार बेहद खुश है। शमी ने जिले के नाम रौशन किया है। केंद्र सरकार व बीसीसीआई का दिल की दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। शमी को उनकी मेहनत का फल मिला है। उधर, हसीब ने बताया कि उनकी वालिदा इस खबर को सुनकर भावुक गई थीं। आंखों में खुशी के आंसू थे। गले लगाकर हम सभी उनके साथ खुशी में शामिल हुए हैं।

    दैनिक जागरण से फोन पर बात करते हुए शमी की वालिदा ने सबसे पहले अल्लाह का शुक्र अदा किया। बोलीं, बेटा देश के लिए खेलता है यह मेरे लिए सबसे अधिक गर्व की बात है। आज शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने की घोषणा हुई है, मुझे बेटे पर फख्र है। कहा कि काश इस खुशी को हम सभी लोग शमी के वालिद के साथ मनाते तो और बेहतर रहता है।

    बोले फैन्स- इसके हकदार थे शमी

    अमरोहा: अर्जन अवार्ड के लिए नाम घोषित होने के बाद मोहम्मद शमी के फैन्स भी खुश हैं। इंटरनेट मीडिया पर इसी का जिक्र चलता रहा। लोग फेसबुक व वाटसएप पर पोस्ट कर एक दूसरे को बधाई देते रहे। शमी के मामू मुगीर आलम ने कहा कि उन्होंने सारे जिले के लोगों को गौरवांवित किया है। दोस्त इनामुल पाशा बोले कि मोहम्मद शमी व उनके स्वजन को बधाई। यह बेहद खुशी का पल है।

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ एलान, Mohammed Shami समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड; इन 2 को मिलेगा खेल रत्न

    अमरोहा निवासी फैन गुफरान आबिद ने कहा कि शमी जैसा गेंदबाज अर्जुन अवार्ड का हकदार था। उन्हें यह मिलना ही था। लोकेश सैनी भी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि शमी देश के गौरव हैं। इफ्तेखार सैफी एडवोकेट का कहना है कि शमी ने क्रिकेट के माध्यम से जिले को अर्जुन अवार्ड दिलाया है। यह अवार्ड सारे जिले को मिला है।