न्याय के लिए भटक रही दुष्कर्म पीड़िता
दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस घटना को दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से घटना की रिपोर्ट दर्ज करा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गजरौला : दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस घटना को दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिली। रिपोर्ट दर्ज करा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र खादर गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि 17 अक्टूबर की शाम शौच के लिए जंगल गई थी। जहां चार लोगों ने उसे दबोच लिया और चाकू व तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दहशत के कारण तत्काल पति को नहीं बताया। कुछ दिनों पहले बताया। जोगेंद्र, रामपाल, मुन्ना व तेजपाल के नाम लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंच कर उनके मातहतों को पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर थाना पुलिस अभी मामले की जांच चलने की ही बात कह रही है।