व्यापारियों ने बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
गजरौला: उद्योग व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया के केंद्र पर
गजरौला: उद्योग व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया के केंद्र पर अध्ययनरत बालिकाओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। पाठ्य सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
बुधवार को फाउंडेशन द्वारा संचालित सलेमपुर मार्ग स्थित केंद्र पर पहुंचे उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पुस्तक, काफी, पेंसिल, रबड़ आदि पाठ्य सामग्री का वितरण किया। नगराध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनके विकास में किसी तरह की दिक्कत आना तरक्की में बाधा है। लिहाजा निर्धन छात्र-छात्राओं को सक्षम लोगों द्वारा समय-समय पर किसी न किसी रूप में मदद दे पुण्य लाभ कमाए।
इस दौरान अध्यक्ष राजू यादव, गजेंद्र प्रधान, राम भरोसे, कृष्ण यादव, सुनील यादव, दीपा चौहान, कविता आदि व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।