एससी एसटी एक्ट में संशोधन का करेंगे विरोध
प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार के एससी एसटी एक्ट में किए गए संसोधन का त्यागी समाज विरोध करेगा। नगर में रहरा अडडे पर जेके अस्पताल में आयोजित बैठक में बोलते हुए श्री त्यागी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियां त्याग कर समाज के लोग बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें।
हसनपुर : प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा केंद्र सरकार के एससी एसटी एक्ट में किए गए संशोधन का त्यागी समाज विरोध करेगा। वह रहरा अडडे पर जेके अस्पताल में बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कुरीतियां त्याग कर समाज के लोग बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। कोई भी समाज शिक्षा के बिना तरक्की नहीं कर सकता। बिरादरी की एकजुटता पर बल देते हुए कहा जातिगत आधार पर आरक्षण से सामान्य वर्ग की प्रतिभाओं का दमन हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा एससी एक्ट में किए गए संशोधन का त्यागी समाज विरोध करेगा तथा जरूरत पड़ने पर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।
निर्णय लिया कि आगामी मासिक बैठक अक्टूबर माह के प्रथम रविवार को इसी स्थान पर होगी। इस मौके पर सतेंद्र त्यागी, निधि त्यागी, सुबोध त्यागी, अमन त्यागी, हितेश त्यागी, पुनीत त्यागी, शिवयंत त्यागी, सुधीर त्यागी, वीर ¨सह, अवधेश कुमार, दुष्यंत त्यागी, विजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
अंत में रहरा के मजरा श्यामगढ़ी निवासी स्वर्गीय प्रमोद त्यागी के पौत्र की आकस्मिक मौत पर दो मिनट का मौन धारण कर उसकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्वांजलि दी गई।