Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    19 दिन बाद ही विवाहिता हो गई विधवा, बाइक पर पेड़ गिरने से पति की मौत- हर किसी आंख हुई नम

    वहीं मेरठ से शव घर पहुंचने पर लोगों की आंखें नम हो गई। 19 दिन में विवाहिता का सुहाग मिट जाने से मायके में भी गम का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मजदूर की मृत्यु के संबंध में स्वजन तहरीर देंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घर वाले बेटे की मौत के बाद सदमे में हैं।

    By Saurav Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 03 Aug 2024 05:49 PM (IST)
    Hero Image
    हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

    संस, हसनपुर। शादी पर रचाई दुल्हन के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं छूट पाई थी कि हादसे में पति की मृत्यु होने से नव विवाहिता का सुहाग मिट गया। दुल्हन और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के शिकार हुए युवक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। हसनपुर कोतवाली के गांव सिरसा गुर्जर निवासी रोहताश सिंह की शादी गत 15 जुलाई को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर निवासी नीरज देवी के साथ हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाइक पर पेड़ गिरने से हुई मौत

    बुधवार को वह अपने गांव निवासी खूबचंद और गंगाचोली निवासी तालेवर सिंह के साथ गजरौला में मजदूरी करके बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गजरौला हसनपुर मार्ग पर वर्षा में हवा चलने से अचानक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इसमें पेड़ के नीचे दबकर तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार कराने के बाद स्वजन घायल रोहताश 22 वर्ष को मेरठ ले गए।

    इलाज के दौरान शुक्रवार रात को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरे मजदूरों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शादी के 19वें दिन मजदूर की मृत्यु से परिवार में चीत्कार मच गई। पत्नी नीरज देवी व मां ओमवती का रोना देखा नहीं जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें : Kanpur News: स्टंटबाजी में कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां की मौत-बेटी गंभीर; देखें VIDEO