विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur News: स्टंटबाजी में कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां की मौत-बेटी गंभीर; देखें VIDEO

Published: Sat, 03 Aug 2024 02:48 PM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ नाबालिग कार से ...और पढ़ें

सीसीटीवी में कार और स्‍कूटी की टक्‍कर कैद हो गई है। जागरण
सीसीटीवी में कार और स्‍कूटी की टक्‍कर कैद हो गई है। जागरण

जागरण संवाददाता, कानपुर। साकेत नगर डब्ल्यू ब्लाक निवासी अनूप मिश्रा की पत्नी भावना शुक्रवार शाम 12 वर्षीय बेटी को लेकर स्कूटी स्‍कूल जा रही थी। अभी वह साकेत नगर रोड पर पहुंची थीं कि वह एक कार पर बैठे लोग स्टंटबाजी कर रहे थे।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह घूमकर स्कूटी से टकरा गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में सीसी कैमरे के वीडियो भी प्रचलित हुए।

हादसे में मृत भावना की फाइल फोटो। जागरण


पिता ने कार के नंबर के आधार पर किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने बताया कि कार सवार नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कर मलिक को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें-महादेव के शहर काशी में चल रहा था हुक्काबार, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में सेवानिवृत्त बैंककर्मी 33 घंटे डिजिटल अरेस्ट, पुलिस ने मुक्त कराया