पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची विवाहिता पर हमला
पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने की सूचना पर मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची विवाहिता पर हमला किया गया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। इससे पहले भी विवाहिता ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
जोया : पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने की सूचना पर मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची विवाहिता पर हमला कर दिया गया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। इससे पहले भी विवाहिता ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव भीकनपुर मूंढा में मोहम्मद आसिम का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी इरम परवीन की शादी 25 अप्रैल को मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर के कस्बा पीपलसाना निवासी मोहम्मद लताफत अली ऊर्फ हाजी भूरे के बेटे जोहेब अली के साथ की थी। आरोप है कि शादी के अगले दिन ही पति जोहेब हुसैन, सास आमना, ससुर लताफत ऊर्फ भूरे हाजी, ननद आफिया ऊर्फ गुड़िया व नजमुल जहां तथा जेठ हारुन, देवर मोहम्मद शाद ने दहेज में कार व बीस लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई।
तीसरे दिन ही मायके आकर विवाहिता ने डिडौली कोतवाली में आरोपित ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब विवाहिता को सूचना मिली कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। सूचना मिलने पर वह मायके वालों के साथ ससुराल पहुंच गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। मुहल्ले के लोगों ने मामला शांत कराया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
..
फोटो देहात के पेज छह से ले सकते हैं।।।।।।
थाने के सामने महिला पर ताना तमंचा जागरण संवाददाता, भोजपुर : पति के खिलाफ शिकायत करने थाने आई महिला पर देवर ने तमंचा तान दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना छजलैट के गांव भीकनपुर मूढ़ा निवासी आसिम ने तीन वर्ष पूर्व बेटी इरम परवीन का विवाह गांव पीपलसाना निवासी जुएब आलम के साथ किया था। महिला का आरोप है कि पति ने उसे छोड़कर गुपचुप तरीके से दूसरा विवाह कर लिया। शिकायत करने के लिए इरम परवीन अपने मामा जहांगीर, छत्रपाल व सत्यपाल को साथ लेकर भोजपुर थाने में शिकायत करने आई थी। सभी लोग थाने के सामने खड़े थे। देवर फिजाउल बाइक से आया और अंटी से तमंचा निकालकर जान से मारने कर नीयत से इरम की तरफ को लपका। शोर मचाने पर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। महिला ने देवर के खिलाफ हत्या करने के प्रयास के आरोप में तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मंाग की है। पुलिस जांच कर रही है। ....