Move to Jagran APP

छेड़छाड़ का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमरोहा: कालेज जाते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 10:50 PM (IST)
छेड़छाड़ का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अमरोहा: कालेज जाते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया । जबकि दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह देहात थाना क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ की यह घटना हुई थी। गांव की छात्रा यहीं के इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। वह साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। आरोप है कि कई दिन से उसे गांव के ही दो युवक परेशान कर रहे थे। उसका लगातार पीछा किया जाता था। मंगलवार को दोनों युवकों ने छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ की थी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए।

बुधवार को पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर तालिब व राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस घटना से गांव में भी तनाव बना हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी। गुरुवार रात पुलिस ने मुख्य आरोपित तालिब को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया। एसओ राजीव शर्मा ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जल्दी ही दूसरे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.