Move to Jagran APP

महेंद्र टिकैत के पद चिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता रजबपुर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को पुण्य तिथि पर याद किए गया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 11:15 PM (IST)
महेंद्र टिकैत के पद चिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

रजबपुर : पुण्य तिथि पर किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत याद किए गए। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

बुधवार को अतरासी चौराहा स्थित किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले किसानों ने स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। रामपाल सिंह कहा उनका जन्म जनपद मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में छह अक्तूबर 1935 को चौधरी चौहल सिंह के घर हुआ। सन 1986 में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का देहांत होने के पश्चात चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों की आवाज बनकर उभरे।

उन्होंने किसानों के हकों की लड़ाई के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया तथा किसानों को भी हक की आवाज उठाने की बेमिसाल ताकत दी। कई मर्तबा उनके अंदाज, बयानों और आंदोलनों के तरीकों पर सवाल उठे मगर चौधरी टिकैत ने कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। कोई लालच और लिप्सा उन्हें डिगा नहीं पाई। वक्ताओं ने कहा कि आज हमें उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है।

इस मौके पर रामपाल सिंह, भगवान सिंह, भगवंत सिंह, समरपाल सिंह, काले सिंह, शीशपाल सिंह, मेवाराम सिंह, जयपाल सिंह, आनंद सैनी, सीता आर्य, राकेश देवी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.