Move to Jagran APP

महेंद्र भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र महामंत्री बने, स्वागत

गजरौला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह प्रजापति को ओबीसी मोर्चा को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 10:43 PM (IST)
महेंद्र भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र महामंत्री बने, स्वागत

गजरौला : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह प्रजापति को ओबीसी मोर्चा पश्चिम क्षेत्र का महामंत्री मनोनीत किए जाने से पार्टी के लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

loksabha election banner

उनके गजरौला आगमन पर मुहल्ला अल्लीपुर भूड़ में मंडल अध्यक्ष उत्तम प्रजापति के प्रतिष्ठान पर पुष्पमाला व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह प्रजापति ने कहा 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और समस्त उत्तर प्रदेश में भगवा कमल खिलेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति,महामंत्री अंकुर नागर, उपाध्यक्ष चंद्रपालसिंह पाल, शक्ति सिंह, रजनीश कुमार, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदीप सैनी,अजब सिंह नागर, डॉ नरेंद्र निम्बोलिया, पिन्टू प्रजापति, रवि चौहान व अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। हसनपुर में भी किया गया क्षेत्रीय महामंत्री का स्वागत

हसनपुर : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद हसनपुर पहुंचने पर महेंद्र सिंह प्रजापति का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एक प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए प्रजापति समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा हाईकमान द्वारा महेंद्र सिंह प्रजापति को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर खुशी का इजहार कर उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में महेंद्र सिंह प्रजापति ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें संगठन में दायित्व सौंपा है। उसी मेहनत से कार्य करके पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान श्याम प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति, सोनिया प्रजापति, तीर्थ प्रजापति, धनराज प्रजापति, संजीव, सुशील भगत जी, रजनीश प्रजापति, उत्तम प्रजापति, अंकुर नागर, मोनू जिद्दी, अरुण श्रीवास्तव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.