Move to Jagran APP

महागठबंधन यूपी सभी विस सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार : राजकुमार

मंडी धनौरा हरियाणा से पूर्व सांसद व भारतीय महागठबंधन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा उ

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 01:30 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 01:30 AM (IST)
महागठबंधन यूपी सभी विस सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार : राजकुमार
महागठबंधन यूपी सभी विस सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार : राजकुमार

मंडी धनौरा : हरियाणा से पूर्व सांसद व भारतीय महागठबंधन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा उनके द्वारा बनाया गया महागठबंधन समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहा है। उनकी पार्टी आने वाले विस चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी।

loksabha election banner

वह एकजुटता संदेश यात्रा का नेतृत्व कर यहां पहुंचे थे। कहा भाजपा जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने महागठबंधन पार्टी तैयार की है। यह सूबे के आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। गठबंधन में सभी पिछड़े, अल्पसंख्यक व दलित समाज के लोग शामिल किए गए हैं। उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो एक मुख्यमंत्री व सभी समाज से पांच उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। उनकी पार्टी कृषि कानूनों का विरोध करती है। 2024 का लोकसभा चुनाव भी एजेंडे में शामिल है यदि वह सत्ता में आए तो देश का सिस्टम बदलेंगे। वंशवाद की राजनीति को भी खत्म किया जाएगा। इससे पहले यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।

यहां राजपाल सैनी, नरेश सैनी, मुकुल, राजकुमार, संजीव, हरपाल, पीतांबर गौरव सौरभ पीयूष सैनी आदि मौजूद थे। गठबंधन की रैली से गजरौला में लगा जाम

गजरौला : औद्योगिक नगरी में पहुंची 48 पार्टियों की गठबंधन की रैली से शहर में जाम लग लगया। काफी दूर तक वाहनों की कतार पहुंच गईं। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा भी नियमों की अनदेखी की गई। कोई वाहन के ऊपर बैठकर शोर मचा रहा था तो कोई लटक कर नारेबाजी करते हुए नजर आया। चौपला, इंदिरा चौक, कुमराला मोड़ पर रैली के स्वागत के दौरान जाम की समस्या से जूझना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि रैली के दौरान जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हालांकि बाद में जाम साफ करवा दिया गया था। हसनपुर में भी 48 पार्टियों के गठबंधन का स्वागत

हसनपुर : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चली 48 पार्टियों के गठबंधन की रैली का हसनपुर में भी स्वागत किया गया। यहां पर भी रैली में शामिल नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा विधानसभा चुनाव कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ाएं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सैनी, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। स्वागत के दौरान जाम की समस्या भी बनी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.