जल व वृक्षों के बिना जीवन सुरक्षित नहीं
अमरोहा : पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बच्चों ने ग्रीन डे मनाया और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी द
अमरोहा : पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बच्चों ने ग्रीन डे मनाया और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
जोया ब्लाक के ग्राम खाता स्थित एएसएम मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री में सोमवार प्रार्थना सभा के बाद बच्चों ने ग्रीन डे मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक वीरेन्द्र गुप्ता ने पौधा लगाकर की। उन्होंने ने पौधों को जीवन के लिए अमूल्य कड़ी बताया। कहा कि जल ही जीवन है। वृक्षों से इंसान को आक्सीजन मिलती है। यदि समय रहते हम जागरूक नहीं हुए तो इंसान को सांस लेने में भी कठिनाई महसूस होगी। कहा पर्यावरण को तभी सुरक्षित रखा जा सकता है जब हम पौधों को लगाकर उनकी देखभाल करें।
प्रधानाचार्य प्रियंका रस्तोगी ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया कहा कि वृक्ष मानव को जीवनदायिनी गैस देते हैं। इस मौके पर कविता शर्मा, ब्रिर्जेश, पुल्कित सक्सेना समस्त स्टाफ मौजूद था।