विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा के गजरौला में शिकारियों के फंदे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग का रेस्क्यू जारी

By Asif AliEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 25 Oct 2026 09:09 AM (IST)

अमरोहा के गजरौला में शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में एक तेंदुआ फंस गया, जिसे रविवार सुबह ग्रामीणों ने देखा। ...और पढ़ें

गजरौला में फंदे में फंसा हुआ तेंदुआ

गजरौला में फंदे में फंसा हुआ तेंदुआ

HighLights

  1. गजरौला के मोहरका पट्टी जंगल में तेंदुआ फंसा।

  2. शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में पैर फंसा।

  3. वन विभाग की टीम तेंदुए को बचाने में जुटी।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। शनिवार रात गजरौला के गांव मोहरका पट्टी के जंगल में फंदे में तेंदुआ फंस गया। यह फंदा शिकारियों ने लगाया था। अब वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू करने में जुटी है। जिले में तेंदुआ दहशत का केंद्र बने हुए हैं। अमरोहा, नौगावां सादात, जोया, डिडौली, मंडी धनौरा व गजरौला क्षेत्र में अक्सर तेंदुआ दिखाई देते रहे हैं।

रविवार सुबह जब गांव मोहरका पट्टी के लोग तिगरी रोड पर खेतों की तरफ गए तो वहां वन विभाग की जमीन में घास के बीच बैठे तेंदुआ पर उनकी नजर पड़ी। पहले तो लोग डरे, लेकिन इसी बीच तेंदुआ ने उठकर चलने का प्रयास किया तो वह आगे नहीं बढ़ सका। क्योंकि उसका पैर फंदे में फंसा हुआ था।

लोगों की भीड़ हुई जमा, वन विभाग की टीम पहुंची 

थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम भी आ गई। माना जा रहा है कि जिस फंदे में तेंदुआ का पैर फंसा है, वह स्थानीय शिकारियों द्वारा लगाया गया था। वन विभाग ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2026: परीक्षा का पहला चरण शुरू, यूपी रोडवेज बस और ट्रेन की विशेष व्यवस्था, मैनपुरी में 14352 अभ्यर्थी शामिल