रजबपुर के गांव अटैरना में दिखा तेंदुआ
जागरण संवाददाता, रजबपुर: नौगावां सादात क्षेत्र के बाद बुधवार को रजबपुर क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया। खेत पर काम कर रहे दो किसानों ने तेंदुआ को गीदड़ का पीछा करते देखा।
रजबपुर : नौगावां सादात क्षेत्र के बाद बुधवार को रजबपुर क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया। खेत पर काम कर रहे दो किसानों ने तेंदुआ को गीदड़ का पीछा करते देखा। उन्होंने तेंदुआ की सूचना गांव के लोगों को दी तो गांव के लोग भी लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए। बाद में पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया।
मामला थाना क्षेत्र के गांव अटैरना का है। यहां पर विजेंद्र ¨सह व कपिल कुमार के परिवार रहते हैं। पेशे से किसान दोनों लोग बुधवार की शाम लगभग चार बजे खेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि तेंदुअ, गीदड़ का पीछा कर रहा है। लगभग तीन मिनट तक वह गीदड़ के पीछे रहा। उसके बाद दोनों गन्ना के खेत में घुस गए। तेंदुआ देख कर दोनों किसानों ने गांव में फोन कर सूचना दे दी। तेंदुआ की सूचना मिलने पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दे दी।
थाना पुलिस व यूपी-100 की टीम भी जंगल पहुंच गई। सभी ने मिलकर जंगल में तलाशी अभियान चलाया। परंतु कोई सफलता नहीं मिली। तेंदुआ की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है।