Move to Jagran APP

किसान के घर में घुसा तेंदुआ, दहशत बरकरार

अमरोहा : तेंदुआ का खौफ बरकरार है। सोमवार रात को तेंदुआ किसान के घर में घुस गया। जाग होने पर शोर मचाय

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:17 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:17 PM (IST)
किसान के घर में घुसा तेंदुआ, दहशत बरकरार
किसान के घर में घुसा तेंदुआ, दहशत बरकरार

अमरोहा : तेंदुआ का खौफ बरकरार है। सोमवार रात को तेंदुआ किसान के घर में घुस गया। जाग होने पर शोर मचाया तथा तेंदुआ का पीछा किया। कई बार तेंदुआ ने ग्रामीणों पर हमला करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने फाय¨रग कर तेंदुआ को भगा दिया। रात में ही तेंदुए ने जंगल में गीदड़ को मार डाला। उसका शव रास्ते के किनारे पड़ा मिला। वन विभाग को सूचना दे दी गई है। गांव में दहशत का माहौल है।

loksabha election banner

यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ी तैय्या की है। यहां पर वीरेंद्र ¨सह का परिवार रहता है। उनका घर गांव में बाहर की तरफ है। सोमवार रात लगभग दस बजे उनके घर में तेंदुआ आ गया। गुर्राहट सुनकर वीरेंद्र ¨सह जाग गए। बल्ब की रोशनी में देखा तो आंगन में तेंदुआ टहल रहा था। उन्होंने फौरन ही शोर मचा दिया तथा परिजनों को भी जगा दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर तेंदुए को दौड़ा लिया। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। तेंदुए का पीछा किया तो वह जंगल की तरफ भाग निकला।

बताते हैं तेंदुए ने कई बार रुक कर ग्रामीणों पर हमला करने की कोशिश की परंतु ग्रामीणों ने फाय¨रग करके तेंदुए को भगा दिया। यूपी-100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दहशतजदा ग्रामीणों ने सोमवार रात जाग कर गुजारी। मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो गीदड़ के अवशेष मिले। माना जा रहा है कि तेंदुआ ने गीदड़ को निवाला बनाया है।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.