वाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो में मुकदमा
अमरोहा : वाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में प्रधानपति की तहरीर पर पुलिस ने यु
अमरोहा : वाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में प्रधानपति की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार चल रहा है। इस वीडियो में धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
यह मामला थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां का है। यहां की ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी के पति राजवंत ¨सह वाट्सएप ग्रुप जग्गा जासूस से जुड़े हुए हैं। बुधवार शाम को उस ग्रुप पर मोहम्मद सलीम निवासी चांदखेड़ी थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद ने एक वीडियो पोस्ट की थी। यह वीडियो अश्लील थी तथा धर्म विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष फैल गया। हालांकि ग्रुप एडमिन ने सलीम को ग्रुप से बाहर निकाल दिया परंतु प्रधान पति राजवंत ¨सह ने सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी।
उनकी तहरीर पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान ने बताया कि सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।