लैब संचालक की खड़ी बाइक का काटा ई चालान
गजरौला लैब संचालक शराफत अली ने पुलिस पर खड़ी मोटर साइकिल का चालान काटने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:35 PM (IST)
गजरौला : लैब संचालक शराफत अली ने पुलिस पर खड़ी मोटर साइकिल का चालान काटने का आरोप लगाते हुए रोष जताया है। शराफत अली की खून इत्यादि की जांच की लैब यहां सरकारी अस्पताल के सामने कवि नगर को जाने वाली गली में है। उनका कहना है कि उनके बुलेट बाइक गली में किनारे खड़ी थी। उसका पुलिस ने ई चालान काट दिया। इधर कस्बा प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि बाइक को रोककर कागज नहीं दिखाने पर ई चालान किया गया। उन्होंने इस तरह चार वाहनों के चालान करने की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें