Move to Jagran APP

भ्रांतियां छोड़ भाजपा से जुड़ें मुसलमान: खुर्शीद

अमरोहा: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा के दर्जा राज्यमंत्री

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 24 Sep 2017 03:01 AM (IST)
भ्रांतियां छोड़ भाजपा से जुड़ें मुसलमान: खुर्शीद

अमरोहा: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा के दर्जा राज्यमंत्री खुर्शीद रजा ने कहा कि अब मुसलमानों को जाति-धर्म की राजनीति करने वालों से होशियार होना चाहिए। कुछ दल भाजपा को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं। इन भ्रांतियों को छोड उन्हें भाजपा से जुड़ने की जरुरत है। केंद्र व प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही हैं।

loksabha election banner

शनिवार को नगर के बिजनौर रोड स्थित डॉ. केएस सैनी के आवास पर श्री रजा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जाति-धर्म देखकर विकास कार्य नहीं करा रही। बल्कि हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दल मुसलमानों में भाजपा के प्रति भांति फैला रहे हैं। इन भ्रांतियों को छोड़ कर मुसलमान विकास के लिए भाजपा से जुड़ें। आचार्य विवेक विराट ने कहा कि हम भारतीय वासुदेव कुटु्म्बकम को अपनाते हैं तथा किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। भाजपा भी इसी नीति पर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. केएस सैनी, चैनसुख गोले, सतीश अरोड़ा, पूरन ¨सह सैनी, सुरेंद्र ¨सह ढिल्लो, मनोज वेसोईबाल, एनके गर्ग, तिलकराज चौहान, राजू सैनी, मुर्तजा आगा, राजपाल सैनी, लेखराज सैनी, अर¨वद सैनी, चित्रा चौधरी, आशा आर्य, विनिता सैनी, मिथलेश सैनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.