विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सिलेंडर बदलते वक्त लगी भीषण आग, रसोइया झुलसी; 100 छात्राओं को सुरक्षित निकाला

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:25 PM (GMT+05:30)

हसनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सिलेंडर बदलते समय आग लग गई, जिसमें एक रसोईया मामूली रूप से ...और पढ़ें

आग लगने के बाद मंदिर परिसर में बैठी भयभीत छात्राएं और आग से झुलसी रसोईया गीता

आग लगने के बाद मंदिर परिसर में बैठी भयभीत छात्राएं और आग से झुलसी रसोईया गीता

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। विकास क्षेत्र हसनपुर के फूलपुर बीझलपुर में स्थित ब्लाक स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार सुबह 10:30 तीन रसोईया खाना बना रही थीं। सिलिंडर बदलते समय आग लग गई। आग की चपेट में आकर रसोईया गीता के हाथ झुलस गए।

विद्यालय में कार्यरत तीन रसोईया गीता, जगवती और शीतल बालिकाओं के लिए खाना तैयार कर रही थीं। सिलिंडर बदलते हुए रेगुलेटर में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई।

आग को भयानक होते देखकर वार्डन ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। रहरा फायर स्टेशन से दमकल कर्मी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।

आग लगने से आटा बिखर गया और आसपास में मौजूद थोड़ा सामान भी जल गया है। उधर विद्यालय में आग लगने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार मौके पर पहुंचे।

विद्यालय में धुएं की घुटन को देखते हुए अध्यनरत 100 बालिकाओं को वार्डन साक्षी त्यागी ने विद्यालय के नजदीक मंदिर में सुरक्षित स्थान पर बैठा दिया। गनीमत रही की हादसे में कोई स्टाफ और बालिकाएं हताहत नहीं हुए।

विद्यालय में वार्डन साक्षी त्यागी के अलावा फुल टाइम स्टाफ में पुष्पा, गुंजन एवं विभूति कुल चार शिक्षिकाएं हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सिलिंडर बदलते समय आग लगने से एक रसोईया मामूली रूप से झुलस गई है। बाकी सभी छात्राएं और स्टाफ सुरक्षित हैं। कोई खास सामान भी नहीं जला है।

यह भी पढ़ें- 4 साल बाद मिला इंसाफ: अमरोहा में पति की हत्यारी पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, 50-50 हजार का जुर्माना