एएमयू से जिन्ना की फोटो उतारने वाले को एक लाख
गजरौला : विश्व ¨हदू लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हिन्दू समाज के पतन की साजिश रची जा रही
गजरौला : विश्व ¨हदू लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हिन्दू समाज के पतन की साजिश रची जा रही है। इसके लिए हिन्दुओं की संस्कृति पर कुठाराघात किया जा रहा है और हिन्दुओं की रक्षा व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कोई विकल्प नही है। यही वजह है कि हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड की जरूरत पड़ी और बनाया गया है।
वह शुक्लपुरी में डॉ. राजीव शुक्ला के आवास पर बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा बोर्ड का उद्देश्य ¨हदुओं के अधिकारों की रक्षा के साथ साथ ¨हदुत्व के मुददे पर देश के हिन्दुओं को सजग करना भी है। सभी को एक मंच पर लाना है ताकि हिन्दू समाज जातिगत बन्धनों से ऊपर उठकर एकत्र हो और उत्पीड़न से बच सके।
प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र पंवार ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की तस्वीर उखाड़ कर लाने वाले को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की। क्षेत्रीय अध्यक्ष खत्री मनोज टंडन ने कहा ¨हदू सीधा इंसान है। सीधे स्वभाव के चलते अपने ही देश मे उत्पीड़न का शिकार हो जाता है। और विश्व हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड की स्थापना हुई है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बोर्ड के प्रदेश महामंत्री रामकुमार ने एकजुट होने पर जोर दिया। बैठक का संचालन खत्री मनोज टण्डन ने किया। अतिथियों का परिचय कराया। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि धर्मेंद्र ¨सह पंवार ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राम कुमार हिन्द, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष खत्री मनोज टंडन, प्रदेश प्रवक्ता अनिल कुमार जैन, विश्व ¨हदू पर्सनल समाजिक लॉ बोर्ड के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश शास्त्री, प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकमल मेढ़, नगर अध्यक्ष विनीता सैनी, रमेश कलाल, राजू यादव, कमल अग्रवाल, शोभित गर्ग, गजेंद्र चौहान, डॉ. राजीव शुक्ला, अंकुर अग्रवाल, सचिन गुप्ता, अनुपम ¨हद, सुनीता, मंडल मीडिया प्रभारी विनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।