गोतस्करी के आरोपितों की तलाश में जयपुर पुलिस का छापा
जागरण संवाददाता, जोया: गोतस्करी के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए जयपुर पुलिस ने गांव ढकिया चमन में छापा मारा। परंतु आरोपित घरों से फरार हो गए।
जोया: गोतस्करी के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए जयपुर पुलिस ने गांव ढकिया चमन में छापा मारा परंतु आरोपित घरों से फरार हो गए। वह वर्ष 2013 से फरार चल रहे हैं। पुलिस के छापे से गांव में हड़कंप मचा रहा। आरोपितों के भागने के बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी अमानत अली व रुखसाद अली को वर्ष 2013 में राजस्थान के जयपुर जनपद के थाना सामोद देहात पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते हुए पकड़ा था। बाद में दोनों जमानत पर जेल से छूट आए परंतु उसके बाद अदालत में हाजिर नहीं हुए। दोनों के खिलाफ जयपुर की अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी कर दिए। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार सुबह जयपुर पुलिस की टीम के हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद व रामकरन ¨सह के साथ दो सिपाही डिडौली कोतवाली पहुंचे।
यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव ढकिया चमन में दोनों आरोपितों के घर छापा मारा परंतु दोनों आरोपित भाग निकले। इस कार्रवाई से गांव हड़कंप मच गया। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से टीम बैरंग लौट गई। प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि जयपुर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आई थी।