पुलिस की पिटाई के मामले में एएसपी पहुंचे जांच को
गजरौला अपर पुलिस अधीक्षक रात एक युवक की पुलिस पिटाई के मामले में जांच को पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:09 AM (IST)
गजरौला : अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार की रात एक युवक की पुलिस पिटाई के मामले की जांच की।
युवक खादगूजर रोड स्थित गांव फौंदापुर का निवासी है। उसने एक दारोगा व पुलिस कर्मियों पर पिटाई करने और 40 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। मामला यह है कि गांव में दो पक्षों में विवाद होने पर युवक का 151 में चालान किया गया। थाने में पिटाई करने व रकम लेने का भी आरोप है। एएसपी रात में पहले थाने पहुंचे। यहां पुलिस कर्मियों के बयान लेने के बाद गांव पहुंचे और जानकारी की। करीब एक घंटे से अधिक समय जांच कर लौट गए। जांच में क्या पाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने एएसपी के आने की पुष्टि की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें