Move to Jagran APP

बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाएं

उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास की प्रमुख सचिव अनिता ¨सह ने सोमवार शाम को गजरौला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ¨सह, अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ¨सह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव व प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा के साथ वार्तालाप की। थाने के अपराध रजिस्ट्ररों को देखने के बाद अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान जबतक प्रमुख सचिव थाने में रहीं तबतक पुलिस अफसरों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने का भौगोलिक रूप से जायजा नहीं लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 11:23 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 11:23 PM (IST)
बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाएं
बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाएं

गजरौला : उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास की प्रमुख सचिव अनिता ¨सह ने गजरौला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ¨सह, अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ¨सह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव व प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा के साथ वार्ता की। थाने के अपराध रजिस्ट्रर देखने के बाद अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

दोपहर 1.45 मिनट पर ग्राम्य विकास विभाग की प्रमुख सचिव अनीता ¨सह जुबिलेंट लाइफ साइंसेस में बने हेलीपेड पर उड़न खटोले से उतरीं। यहां से कार में सवार होकर सीधी अमरोहा कलेक्ट्रेट पहुंचीं। वहां अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे वह गजरौला थाने पहुंच गईं। वह सीधी प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में बैठ गईं। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ¨सह, अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ¨सह, सीओ मोनिका यादव भी थाने पहुंचे। पुलिस अफसरों के साथ करीब तीस से चालीस मिनट तक बातचीत के साथ चाय-नाश्ता भी किया। इस दौरान थाने के महत्वपूर्ण रजिस्ट्रर देखे। अफसरों को बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान थाने पहुंचने वाले फरियादियों ने प्रमुख सचिव से मिलना चाहा, तो उन्हें पुलिस कर्मियों ने पहुंचने नहीं दिया। हालांकि वापस लौटते समय दो फरियादियों ने प्रमुख सचिव की कार थाने गेट पर रुकवाकर राशन से संबंधित प्रार्थना पत्र उन्हें सौंपे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.