प्याज पर महंगाई की मार ने बिगाड़ा रसोई का बजट
जागरण संवाददाता अमरोहा बाजार में एक माह के अंदर ही प्याज के दाम आसमान पर चढ़ गए हैं। अब बीस रुपए की बजाय प्याज बाजार में साठ रुपए प्रतिकिलों बिक रही है। जिससे महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। वहीं एक माह के अंतराल में सब्जियों पर महंगाई की मार ने भी रसोई को प्रभावित कर दिया है। जिससे महिलाएं कटौती कर रसोई के बजट को संभालने पर मंजबूर हैं।
अमरोहा । बाजार में एक माह के अंदर ही प्याज के दाम आसमान पर चढ़ गए हैं। अब बीस रुपये की बजाय प्याज बाजार में साठ रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। जिससे महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। वहीं एक माह के अंतराल में सब्जियों पर महंगाई की मार ने भी रसोई को प्रभावित कर दिया है। जिससे महिलाएं कटौती कर रसोई के बजट को संभालने पर मजबूर हैं। हर घर-घर में रसोई में प्याज का इस्तेमाल होता है। जिसमें लोग प्याज को सब्जी का झोंका बनाने, प्याज को बड़ी मात्रा में सलाद के रूप में खाने में प्रयोग करते हैं। एक माह पहले बाजार में फुटकर में प्याज 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा थी। जिससे गरीब से गरीब भी प्याज का इस्तेमाल जमकर कर रहा था, लेकिन अचानक प्याज की कीमतें बढ़ती गई। जिसमें धीरे-धीरे एक माह में प्याज की कीमत 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई। घरेलू महिलाएं अब एक किलो की जगह आधा किलो से काम चला रही हैं। जबकि गरीब की थाली से प्याज गायब हो गई। सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश का कहना है कि राजस्थान और नासिक से प्याज आती थी, लेकिन वहां बाढ़ आने से प्याज की खेती मारी गई। जिससे चलते प्याज महंगा हो गया। वहीं एक माह के अंतराल में तोरी, टमाटर, भिडी, लोकी, आलू, करेला, बैंगन, अरबी के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। जिससे गरीबों की रसोई प्रभावित हो गई हैं। आसमान छूने लगे दाम
-प्यार पर अचानक महंगाई की मार ने घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। ऊपर से सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। जिससे रसोई प्रभावित हुई है। रसोई का बजट में संतुलन बनाने के लिए सब्जियां भी एक की जगह आधा किलों पका रहे हैं। मोनी वर्मा, ग्रहणी।
प्याज का इस्तेमाल करना छोड़ दिया
एक माह पहले रसोई का बजट चलाने में कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अब प्याज और सब्जियों पर बढ़ती महंगाई की मार ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज का इस्तेमाल करना भी छोड़ दिया है। जिससे रसोई का बजट में संतुलन है।--ममता दलेला, ग्रहणी। रसोई संभालने में आ रही परेशानी
-अचानक प्याज और सब्जियों पर महंगाई के कहर से घर में रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। ऐसे में रसोई संभालने में परेशानी आ रही है। प्याज पर दाम बढ़ने से कम ही प्रयोग करते हैं। इसके अलावा कटौती कर किसी तरह रसोई सम्भाल रही हूं।- राजो यादव, ग्रहणी। थाली से महंगी प्याज गायब
- प्याज का इस्तेमाल भी सब्जियों का छोंका लगाने व सलाद में प्रयोग करते थे, लेकिन अब अचानक महंगाई की मार ने रसोई का बजट बिगड़ दिया है। थाली से महंगी प्याज गायब होने से पकाई गई सब्जियों का स्वाद गायब हो गया है।
-प्रीति शर्मा, ग्रहणी।