कोठी के बाजार में मारपीट व फाय¨रग से दहशत
अमरोहा : साप्ताहिक बाजार में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने हवाई फाय
अमरोहा : साप्ताहिक बाजार में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने हवाई फाय¨रग की। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानों में लूटपाट की गई। इस दौरान बाजार से छह बाइक भी गायब हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। किसी भी पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
देहात थाना क्षेत्र में अमरोहा-कांठ रोड पर गांव कोठी खिदमतपुर में साप्ताहिक बाजार लगता है। अमरोहा देहात व कांठ थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित लगने वाले इस साप्ताहिक बाजार में काफी दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम को भी बाजार लगा था। आरोप है कि नारायणपुर व देहरी जुम्मन गांव के लोग बाजार में पहुंचे तथा आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान फाय¨रग शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने हवाई फाय¨रग की। इससे बाजार में भगदड़ मच गई।
आरोप है भगदड़ के दौरान लोगों ने दुकानों में लूटपाट की। छह लोगों की बाइक भी लापता हो गई। इनमें शिवम कुमार, बब्लू कुमार, मनीष कुमार, शुभम कुमार व धर्मवीर ¨सह शामिल हैं। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। सूचना पाकर देहात थाना व कांठ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा हालात पर काबू पाया। पुलिस ने बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। शुक्रवार को भी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। घटना के पीछे साप्ताहिक बाजार पर कब्जा करने का कारण बताया जा रहा है।