अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सरकार
अमरोहा : उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्यपाल राम नाइक द्वारा कैबिनेट खेल मंत्री चेतन चौहान को उत्तर प्रदेश
अमरोहा : उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्यपाल राम नाइक द्वारा कैबिनेट खेल मंत्री चेतन चौहान को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में ¨हदू डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री को सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री चौहान ने कहा विश्व चैंपियन बनी अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल उत्तर प्रदेश के तीनों खिलाड़ियों को सरकार सम्मानित करेगी।
रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में चेतन चौहान ने कहा खेल जगत में अपना भविष्य संवारने वाले लोगों व खेलों के विकास में सरकार बहुत रुचि ले रही है। कहा जो नौकरियां 25 साल से खेल विभाग में बंद थीं, अब खोली जाएंगी। ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को क्लास-2 की नौकरी दी जाएगी व अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य पद्मश्री सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों को 20,000 मासिक पेंशन भी दी जाएगी। कहा उत्तर प्रदेश सरकार भी ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड रुपए देती है। बोले- प्रत्येक गांव में युवा नया दल का गठन कर खेलों का आयोजन कराया जाएगा। कौशल विकास के अंतर्गत दो लाख युवाओं को प्रत्येक वर्ष रोजगार दिया जाएगा। पांच साल में दस लाख युवाओं को कौशल विकास के तहत रोजगार दिया जाएगा।
इस मौके पर जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल ने कहा कि जनपद अमरोहा में खेल स्टेडियम की नींव रखी गई है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। समय-समय पर खेलो इंडिया के तहत विभिन्न प्रोग्राम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी व प्रबंधन व्यवस्थाएं अजय चौहान ने संभाली। शाल, फूल माला व पुस्तक भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ¨सह, अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी, उप जिलाधिकारी सुखबीर ¨सह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्भय ¨सह, भूपेंद्र ¨सह समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे