Move to Jagran APP

गणपति की विदाई पर बिखरे होली के रंग

औद्योगिक नगरी चल रहे गणपति महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। समापन पर पूजा पाठ, हवन यज्ञ कर गणपति महाराज को विदाई दी। भक्तों ने नगर में ढोल नगाड़े पर नृत्य एवं गुलाल अबीर उड़ाते हुए धूमधाम से गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा निकाली। तत्पश्चात तिगरी गंगातट पर गड्ढा खोदकर प्रतिमा का विधि विधान एवं मंत्रोच्चार संग विसर्जन किया। विसर्जन शोभायात्रा में गणपति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:51 PM (IST)
गणपति की विदाई पर बिखरे होली के रंग
गणपति की विदाई पर बिखरे होली के रंग

गजरौला : औद्योगिक नगरी में चल रहे गणपति महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। समापन पर पूजा पाठ, हवन यज्ञ कर गणपति महाराज को विदाई दी। भक्तों ने नगर में ढोल नगाड़े पर नृत्य एवं गुलाल अबीर उड़ाते हुए धूमधाम से गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा निकाली। विसर्जन शोभायात्रा में गणपति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

loksabha election banner

रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित शिव मंदिर में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव सोमवार को विधि विधान पूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे तक पूजा पाठ, दोपहर में दो बजे हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। यजमानों ने मंत्रोच्चार संग आहुति दीं। पूजा पाठ में पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता देवेंद्र नागपाल समेत अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत भगवान गणेश से सुख समृद्धि की कामना की। उसके बाद गणपति महाराज को आस्था एवं धूमधाम के साथ विदाई दी गई। महोत्सव स्थल से विदा हुए गणपति महाराज की प्रतिमा की नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल नगाड़े पर महिला-पुरुष लाल, पीले, हरे, गुलाबी आदि रंग के गुलाल उड़ाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। बाद में ट्रेक्टर ट्राली में गणेश प्रतिमा को रख भक्त तिगरीधाम पहुंचे। जहां पतित पावनी गंगा तट किनारे गड्ढा खोदकर मूर्ति का विधि विधान एवं मंत्रोच्चार संग विसर्जन किया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

विसर्जन शोभायात्रा में गजानन जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष जीपी ¨सह, सर्वेश कुमार शर्मा, गुरुबचन ¨सह सिद्धू, कमल कुमार अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, विनोद गर्ग, राजीव, सोनू कश्यप, हरप्रसाद शर्मा, चंचल गुप्ता, रवि गोयल, वंदना गोयल, दीपक, सौनाली, खेमराज महंत, भावना, शुभम भारद्वाज, नवीन गर्ग, अजय शर्मा, सोनू गोयल, प्रीति गोयल, रिया वर्मा, मीनाक्षी, सोमती, राजबाला, कविता, र¨वद्र, कमल वर्मा, गजेंद्र चौहान, कपिल गोयल, रूचि सक्सेना, दीपिका, अंजू, मोनिका, सीमा, प्रतिभा, राखी, रीना, सीमा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.