धूमधाम से निकाला होलिका दहन का जुलूस
मंडी धनौरा : होली समिति के तत्वावधान में होलिका दहन का जलूस शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जुलू
मंडी धनौरा : होली समिति के तत्वावधान में होलिका दहन का जलूस शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों द्वारा होली गीत गाने और रंग-गुलाल उड़ाने के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया। इसका शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
शहर में होलिका दहन गजरौला चुंगी के निकट होली पार्क पर होता है। यहां सुबह से ही महिलाओं में पुरुषों का होली पूजन के लिए तांता लगना शुरू हो गया। शाम तक महिलाओं द्वारा पूजा पाठ की गई तत्पश्चात शाम को होलिका दहन के लिए जुलूस निकाला गया। इसका शुभारंभ अग्रसेन बाजार से हुआ, जो पुराना स्टेट बैंक तिराहा सब्जी मंडी के कॉर्नर स्कूल बड़ी मस्जिद को होता हुआ होली पार्क पर पहुंचा।
जुलूस में शामिल लोग बैंड बाजे की धुन पर होली गीत गाते हुए चल रहे थे। समापन पर ब्राह्मणों द्वारा पूजा-पाठ उपरांत होलिका दहन कराया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी होलिका दहन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस दौरान पवन गुप्ता, मुनीश अग्रवाल, सतेंद्र कुमार, हरपाल सिंह,संजीव कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे। होलिका का किया गया दहन
बछरायूं : शहर व ग्रामीण क्षेत्र में होलिका दहन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। यहां मंदिर महादेव के निकट होली का दहन किया गया। इससे पूर्व सुबह से ही महिलाओं व पुरुषों का यहां तांता लगा रहा। विधिविधान संग पूजा अर्चना की गई। शाम को पूजन के बाद दहन किया गया।इस मौके पर मास्टर सुरेश, सुरेश शर्मा, शरद सिंह, अशोक शर्मा, शुभम शर्मा,रोहित आर्य आदि मौजूद थे। होली एवं चुनाव को लेकर सतर्क रहे पुलिस
मंडी धनौरा: अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने कहा पुलिस लोकसभा चुनाव एवं होली के पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क रहे।
थाना परिसर में उन्होंने अधीनस्थों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि होली का पर्व बड़ा संवेदनशील है। वैसे यह प्रेम-भाव का पर्व है, लेकिन कभार-कभार शराब के नशे में हुड़दंग के कारण दिक्क्त आ जाती है। लोकसभा चुनाव का दौर भी चल रहा है। ऐसे में और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें। अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाए। यहां प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा, देवेन्द्र कुमार, सतेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। हंसी खुशी से मनाएं होली : मृदुला
मंडी धनौरा: शांति देवी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की निदेशिका मृदुला शर्मा ने कहा कि होली रंगों का पर्व है। इसे हंसी खुशी के साथ मनाए। सिथेटिक रंगों से परहेज करें।
शांति देवी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों एवं टीचरों ने जमकर एक दूसरे पर रंग एवं गुलाल उड़ाया। यहां निदेशिका मृदुला शर्मा ने कहा कि होली पर्व एक दूसरे से प्यार एवं स्नेह को बढ़ाता है। हमें यह त्यौहार हंसी खुशी के साथ मनाना चाहिए। सिथेटिक रंगों के इस्तेमाल से परहेज कर हर्बल रंगों का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि सिथेटिक रंग हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस दौरान मिठाई का भी वितरण किया गया। होली मिलन समारोह में प्रबंधक मुकेश कुमार, राजीव कुमार, नरेन्द्र सिंह, सुरभि, ममता आदि मौजूद रहे।