विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, अमरोहा में हर रविवार जीरो ट्रैफिक

Published: Wed, 29 Jul 2026 01:02 PM (IST)

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह ...और पढ़ें

हाईवे पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते एसपी लखन सिंह यादव। सौ. पुलिस

हाईवे पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते एसपी लखन सिंह यादव। सौ. पुलिस

HighLights

  1. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

  2. प्रत्येक शुक्रवार रात से सोमवार रात तक रहेगा लागू

  3. मास के हर रविवार को हाईवे पर जीरो ट्रैफिक

जागरण संवाददाता, अमरोहा। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारी की गई हैं। मंगलवार को एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल व पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने हाईवे पर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

शुक्रवार रात 8 बजे से हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। जोकि सोमवार रात 8 बजे तक लागू रहेगा। यह डायवर्जन प्रत्येक सोमवार से पहले इसी क्रम में मान्य होगा। साथ ही प्रत्येक रविवार को हाईवे पर जीरो ट्रैफिक रहेगा।

मास के प्रत्येक रविवार को हाईवे पर रहेगा जीरो ट्रैफिक

मंगलवार दोपहर बाद एसएसपी एसपी ने सीओ डॉ. प्रदीप कुमार के साथ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तैयारियों की जायजा लिया। किस प्वाइंट से वाहनों का डायवर्जन होगा तथा किस प्वाइंट पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी वहां भ्रमण किया। साथ ही सीसीटीवी लगाने व सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के समय दोनों जनपद के पुलिस अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय, यातायात प्रबंधन, बैरियर व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा कांवड़ यात्रियों की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

एसएसपी मुरादाबाद व एसपी अमरोहा ने हाईवे का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

निरीक्षण के दौरान उपस्थित समस्त संबंधित पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन करने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

यह रहेगा रूट डायवर्जन

  • बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहनों को आवंला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई/नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
  • रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बहजोई से गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलिया कट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
  • मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन मुरादाबाद टोल द्वितीय से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बहजोई, गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलियाकट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
  • मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन मुरादाबाद टोल प्रथम से डायवर्ट कर सिरसी, संभल से खीरनी गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलियाकट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
  • मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन मुरादाबाद से होकर सीएनजी पेट्रोल पंप चौकी जिवाई से डायवर्ट होकर असमौली, संभल खीरनी गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलियाकट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
  • संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन बहजोई, संभल खिरनी गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिंभावली, हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।
  • चांदपुर (बिजनौर) से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी वाहन बिजनौर से जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाऐंगे।
  • अमरोहा से अतरासी तिराहा से वाहन अतरासी पुलिस चौकी से हसनपुर मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिंभावली हापुड होते हुए आवगमन करेंगे।
  • गजरौला चौपला से वाहन डायवर्ट होकर हसनपुर मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिंभावली हापुड होते हुए आवगमन करेंगे।
  • धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन को पत्थरकुटी से डायवर्ट होकर नौगावा फाटक होते हुए फीना, चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
  • हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन हसनपुर मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिंभावली हापुड होते हुए आवगमन करेंगे।
  • दिल्ली, गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को खडलिया कट सिंभावली हापुड गंगा एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
  • मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
  • हापुड व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ चौपला हापुड से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुरादबाद की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का संचालन होगा तथा दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं बस यात्रा सावन में होगी महंगी: डायवर्जन के दौरान 50 की जगह 105 KM का सफर, किराया 161 रुपये

यह भी पढ़ें- आसमान में दिखाई देगा शानदार नजारा: पृथ्वी के करीब आएगा धूमकेतु टेम्पल 2, दो अगस्त को देख सकेंगे