विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बसेगा नया 'नोएडा'! हसनपुर में 5500 बीघा जमीन पर बसेगा हाईटेक औद्योगिक शहर

Published: Wed, 03 Jun 2026 06:14 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 5500 बीघा भूमि पर 'नया नोएडा' की तर्ज पर एक हाईटेक औद्योगिक शहर विकसित ...और पढ़ें

हसनपुर रहरा मार्ग पर औद्योगिक ग्रीन गलियारा के लिए चिन्हित किया जा रहा एरिया। जागरण आर्काइव

हसनपुर रहरा मार्ग पर औद्योगिक ग्रीन गलियारा के लिए चिन्हित किया जा रहा एरिया। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. दस गांवों के किसानों से खरीदी जाएगी भूमि

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। मेरठ से प्रयागराज तक 12 जनपदों में औद्योगिक ग्रीन शहर बसाए जाएंगे इनमें अमरोहा जनपद भी शामिल है। यहां औद्योगिक ग्रीन गलियारा की स्थापना के लिए पहले तीन गांवों की 140 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई थी। लेकिन, अब औद्योगिक ग्रीन गलियारा का दायरा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। करीब 5500 बीघा भूमि में औद्योगिक ग्रीन गलियारा की स्थापना होगी।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण लखनऊ द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के सन्निकट औद्योगिक गलियारा के निर्माण हेतु जनपद अमरोहा की हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मंगरौला, दौलतपुर कला एवं रुस्तमपुर खादर की 140 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई थी। जिसमें करीब 65 प्रतिशत भूमि की खरीद हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक अब औद्योगिक ग्रीन गलियारा का दायरा और बढ़ाया जा रहा है। परियोजना में पहले से शामिल उक्त तीनों गांवों के अलावा गांगटकोला, हाकमपुर, पतेई खादर, गंगवार, बुरावली और बांसका कला समेत सात गांव शामिल किए जा रहे हैं।

उक्त गांवों का भ्रमण करके अधिकारी भूमि की भोगोलिक परिस्थिति को देख चुके हैं। उधर उक्त गांवों को औद्योगिक ग्रीन गलियारा में शामिल करने के चलते भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने की सूची से भी अलग रखा गया है।

किसान कर रहे हैं सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

मंगरौला, दौलतपुर कला और रुस्तमपुर खादर समेत संबंधित गांवों के किसान लंबे समय से सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनके गांवों का लंबे समय से सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है।

इसकी वजह से सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिए जाने के बावजूद भी किसानों की भूमि बाजार भाव से सस्ते दामों में खरीदी जा रही है। किसान अपनी भूमि औद्योगिक ग्रीन गलियारा के लिए देकर मुआवजे की धनराशि से इतनी भूमि कहीं पर भी नहीं खरीद पा रहे हैं।

 

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे बनने तथा गंगा एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक ग्रीन गलियारा बनने से यहां के विकास को पंख लगेंगे। यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। लोगों को जरूरत का सामान लेने कहीं बाहर जाना नहीं पड़ेगा।

- हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम, हसनपुर।


यह भी पढ़ें- अमरोहा: अपनों को बनाया मनरेगा मजदूर, बिना काम दिए लाखों डकारे; जांच बैठी तो सचिव-प्रधान ने छुपाए रिकॉर्ड