सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज पर टिप्पणी से भड़का गुस्सा, पुलिस चौकी पहुंचे दर्जनों लोग
सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर अमरोहा में रोष फैल गया। गुर्जर समाज के लोगों ...और पढ़ें

एआई इमेज है।
संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगारपुर निवासी विवेक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर इंटरनेट मीडिया पर गुर्जर समाज के प्रति कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शुक्रवार को गुर्जर समाज के लोगों ने ढवारसी पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर विरोध जताया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
18 सितंबर को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। आरोप है कि वीडियो में कुछ लोगों द्वारा गुर्जर समाज के साथ समाज की महिलाओं के लिए भी कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग किया गया।
वीडियो प्रसारित होने के बाद समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। गुर्जर समाज के लोग ढवारसी पुलिस चौकी पहुंचे और प्रदर्शन कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में दीपक मावी, रविंद्र कुमार, निशांत, मोनू, राजा, पुष्पेंद्र, विरेंद्र, अनुज, दिनेश, नमन, रचित, पीयूष, हिमांशु आदि मौजूद रहे। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- अमरोहा: इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट पड़ी भारी, MHA की टिपलाइन पर पुलिस ने दर्ज की FIR
