विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा: इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट पड़ी भारी, MHA की टिपलाइन पर पुलिस ने दर्ज की FIR

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:35 PM (IST)

अमरोहा में नौगावां सादात पुलिस ने मोहम्मद अनस के खिलाफ इंस्टाग्राम पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री पोस्ट करने के ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री पोस्ट करने के मामले में नौगावां सादात पुलिस ने गांव बोहरा निवासी मोहम्मद अनस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक महीना पहले यह पोस्ट किया था। गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल की निगरानी के बाद थाना पुलिस को टिपलाइन भेजी गई थी। पुलिस अब आरोपित की तलाश कर रही है।

दरअसल सोमवार को नौगावां सादात थाना पुलिस को गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल से टिपलाइन रिपोर्ट संख्या 236613553 की रिपोर्ट मिली थी। जिसमें इंस्टाग्राम अकाउंट अर्रूखान90 से बच्चों के संबंध में अश्लील सामग्री पोस्ट किए जाने का हवाला देते हुए कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था।

जांच में सामने आया कि यह अकाउंट गांव बोहरा निवासी मोहम्मद अनस के मोबाइल नंबर के माध्यम से बनाया गया है। लिहाजा टिपलाइन मिलने पर दारोगा ब्रजेश कुमार ने मामले की जांच की तो मोहम्मद अनस का नाम सामने आया। उसने यह पोस्ट एक महीना पहले की थी।

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से बाल अश्लील सामग्री भेजने अथवा अपलोड करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

साइबर जांच में संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर की कस्टमर एप्लीकेशन फार्म डिटेल के आधार पर नौगावां सादात क्षेत्र के बोहरा गांव निवासी मोहम्मद अनस का नाम सामने आया है। जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 80 के दशक की फोटो बनाने के चक्कर में खाली हो रहे बैंक खाते! अमरोहा में साइबर ठगों का नया 'Nostalgia Scam'