Move to Jagran APP

ग्राम स्वराज यात्रा को सफल बनाने पर जोर

जोया : अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम स्वराज यात्रा के स्वागत की रणनीति तैयार की गई। प्र

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 10:55 PM (IST)
ग्राम स्वराज यात्रा को सफल बनाने पर जोर
ग्राम स्वराज यात्रा को सफल बनाने पर जोर

जोया : अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम स्वराज यात्रा के स्वागत की रणनीति तैयार की गई। प्रधानों से एकजुट रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष भूरे पाशा ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा एक फरवरी को जिले में ग्राम स्वराज यात्रा का आगमन हो रहा है। इसका हम सभी को भव्य स्वागत करना है। बोले, क्षेत्र के तमाम प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर यात्रा का स्वागत करेंगे तथा इसके पश्चात यात्रा को जिला मुख्यालय लेकर चलेंगे। जहां 63वें संविधान संशोधन को लागू कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही संगठित होकर कार्य करने को कहा। कहा शोषण बर्दाश्त न कर इसके खिलाफ आवाज उठाये। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने महमूद हसन को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। चौधरी वीरेंद्र ¨सह को प्रदेश उपाध्यक्ष व मुजफ्फर अली को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी।

इस मौके पर गालिब नंबरदार, शजर आलम, अकरम अली, मुशाहिद खां, जाबिर अली, बेगराम ¨सह, रिजवान, मोहित चौधरी, अरकान अली, जाहिद अली, मोहम्मद मियां मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.