बलिदानी पुलिस कर्मियों के परिजनों को नौकरी दे सरकार
अमरोहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कानपुर में पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या पर शोक जताया।
अमरोहा : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कानपुर में पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रदेश सरकार से बलिदानी पुलिस कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर डीएम कार्यालय में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कानपुर में पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या से प्रदेशवासी आहत हैं। बलिदानी पुलिस कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार की घोर निदा की और सरकार को बर्खास्त करने करने की मांग की।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस मौके पर संजीव यादव, महेश यादव, सचिन यादव, राजकुमार यादव, सुहेल अंसारी, हेतराम सैनी रफत अली नकवी आदि मौजूद थे। उधर सुभासपा के जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह तोमर ने कानपुर की घटना को सरकार की नाकामी करार दिया। कहा सरकार हा मोर्चे पर विफल रही है। इस मौके पर चंद्रसैन, चंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह, अजब सिंह मौजूद थे।