वायदों को पूरा नहीं कर रही सरकार: हरपाल
रजबपुर : भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल ¨सह ने कहा चुनाव के समय किसानों स
रजबपुर : भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल ¨सह ने कहा चुनाव के समय किसानों से किए गए वायदों को केंद्र सरकार पूरा नहीं कर रही। अब उसे वायदा याद दिलाने 23 जुलाई को मंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में 23 जुलाई को मंडल मुख्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को क्षेत्र के गांव हैबतपुर सलारपुर गांव में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि एकता के बल पर ही हम सरकार से अपना हक ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान अब तक नहीं हो पाया। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी अब तक लागू नहीं की गई। बढ़ी बिजली दरों को भी वापस नहीं लिया गया। लेकिन अब वह चुप नहीं बैठेंगे और किसानों के लिए आंदोलन करेंगे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष चौ.वीरेंद्र ¨सह, जिलाध्यक्ष चौ.महावीर ¨सह, नाजिम, रामचंद्र ¨सह, गंगासरन ¨सह, नरेंद्र ¨सह, सुरेश चंद्र, जसवीर ¨सह, नरेंद्र ¨सह, रणवीर ¨सह, जगदीश ¨सह, गजेंद्र ¨सह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।