Move to Jagran APP

भाजपा शासन में बह रही विकास की गंगा

हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने कहा भाजपा के शासन में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM (IST)
भाजपा शासन में बह रही विकास की गंगा

हसनपुर: विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने कहा भाजपा के शासन में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में पिछली सरकारों का रिकार्ड तोड़ दिया है। कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की उपलब्धि जनता को बताएं। भाजपा के लिए 2022 का विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है।

loksabha election banner

यह बात उन्होंने भाजपा की मंडल कार्य समिति की बैठक में कही। बोले कि प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव में दायित्व का निर्वहन करना है। चुनाव कार्यकर्ता की परीक्षा होती है। बूथ पर कार्यकर्ता की मेहनत ही पार्टी में उसके नंबर तय करती है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, शिवकुमार खडगवंशी, सुनील शर्मा, डॉ प्रेम सिंह, प्रेम चंद मौर्य, कर्मवीर सिंह, शिवकुमार उपाध्याय, अवनीश त्यागी, चमनलाल आदि मौजूद रहे। संचालन सुरमित गुप्ता ने किया। उधर आदमपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल खडगवंशी ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान किया। भाजपा की करनी व कथनी में अंतर नहीं: राणा

हसनपुर: नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के ताहरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यसमिति की बैठक केएन पब्लिक स्कूल करनपुर में हुई। मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा ने कहा भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही पार्टी फर्श से अर्श तक पहुंची है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के उत्थान के लिए मेहनत से कार्य कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष अमरपाल चौहान, जिला मंत्री सुधीर चौहान, आलोक कुमार, बृजपाल सिंह, मिटू सिंह, करतार सिंह, लोकेश प्रधान, रक्षपाल सिंह, चरन सिंह सैनी, राजवीर, उमेश कुमार, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.