हत्या कर शव गंगा में बहाने में चार फंसे, रिपोर्ट
दहेजलोभी ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में बहाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। स्मरणीय है कि थाना चांदपुर के ग्राम दरबड ठेठ निवासी राजकुमार पुत्र करतार ने थाने में सौपी तहरीर में कहा था कि उसकी बहन राजकौर की शादी छह वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज अनुसार भोला ¨सह पुत्र परगट ¨सह ग्राम रसूलपुर भंवर संग हुई थी।शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला,तत्पश्चात ससुरालियों द्वारा दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी।
मंडी धनौरा : दहेजलोभी ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या कर शव गंगा नदी में बहाने के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना चांदपुर के ग्राम दरबड ठेठ निवासी राजकुमार पुत्र करतार ने थाने में सौपी तहरीर में कहा था कि उसकी बहन राजकौर की शादी छह वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज अनुसार भोला ¨सह पुत्र परगट ¨सह ग्राम रसूलपुर भंवर संग हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला, तत्पश्चात ससुरालियों द्वारा दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। सामर्थ्य नही होने के कारण मायके पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी नही कर सके। इस पर उसकी बहन संग ससुरालियों द्वारा मारपीट की जाने लगी।
इस संबंध में उसकी बहन ने अवगत भी कराया था। अब उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है व शव को गंगा नदी में बहा दिया गया है। उसने बहन के ससुरालियों से राजकौर से मिलाने को कहा तो उन्होंने टहलना शुरू कर दिया। दवाब दिया तो राजकौर की हत्या कर शव गंगा में बहाने की बात कही गई।
उसने अपने बहनोई भोले,जेठ मेजर ¨सह,सतनाम ¨सह व सोनू के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम रसूलपुर में विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाकर तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
नवाब ¨सह, थाना प्रभारी निरीक्षक, मंडी धनौरा।