मकान के ताले तोड़ चार लाख की चोरी
नगर के मोहल्ला आजाद नगर में सूने पड़े एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने एक लाख की नगदी सहित लगभग चार लाख रुपए का माल साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में खलबली मच गई।
गजरौला : सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने एक लाख की नगदी सहित लगभग चार लाख का माल साफ कर दिया। सूचना पाकर 100 डायल पुलिस भी पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव मिलक शाहपुर निवासी मुकेश कुमार का यहां चामुंडा मंदिर के पास मकान है। उनके इस मकान के दो कमरों में किराये पर गांव लिसडी खुर्द निवासी शिक्षक नरेंद्र कुमार पत्नी मोनिका के साथ रहते हैं। उनके पास के तीसरे कमरे में महिपाल व चौथे कमरे में कन्हैया ¨सह रहते हैं। यानी पूरे मकान में तीन लोग किराए पर रहते हैं। मकान स्वामी गांव में रहता है। दीपावली पर महिपाल व कन्हैया पहले ही अपने गांव जा चुके थे जबकि नरेंद्र कुमार यहीं पर थे।
गुरुवार की रात 10:30 बजे वह भी मकान में ताला लगाकर पत्नी मोनिका के साथ क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई स्थित ससुराल चले गए। इसके बाद चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। शिक्षक नरेंद्र कुमार के कमरे से एक लाख की नकदी, दो सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का नेकलेस, पाजेब लगभग तीन लाख रुपए का माल साफ कर दिया।
पास में रहने वाले महिपाल के कमरे से एक गैस सिलेंडर, हजारों रुपये का सामान साफ कर दिया। इसी तरह कन्हैया ¨सह के कमरे से इनवर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर भी ले गए। पूरे मकान से लगभग चार लाख रुपए का माल साफ किया गया है। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद कस्बा प्रभारी सुनील मलिक ने भी पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।