घरेलू कलह ने ली पूर्व विधायक के भतीजे की जान
अमरोहा: मुरादाबाद के पूर्व विधायक समरपाल ¨सह के भतीजे की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। यु
अमरोहा: मुरादाबाद के पूर्व विधायक समरपाल ¨सह के भतीजे की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह घरेलू कलह के चलते लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
नगर कोतवाली की आवास विकास कालोनी निवासी चंद्रपाल ¨सह मुरादाबाद के पूर्व विधायक समरपाल ¨सह के बड़े भाई हैं। शुक्रवार सुबह घरेलू कलह के चलते उनके बेटे दीपू ¨सह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली थी। गंभीर हालत में परिजनों ने दीपू ¨सह को पाकबड़ा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर दीपू ¨सह का उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान दीपू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। शनिवार सुबह उपचार के दौरान दीपू की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को दीपू द्वारा आत्महत्या किए जाने संबंधी तहरीर दी है। देर रात परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।