आसमान में छाई कोहरे जैसी धुंध, सर्दी शुरू
अमरोहा : सुबह आसमान में कोहरे जैसी धुंध छा गई। इसके चलते दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंड का
अमरोहा : सुबह आसमान में कोहरे जैसी धुंध छा गई। इसके चलते दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंड का अहसास होते ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।
मंगलवार की सुबह लोग सो कर उठे तो आसमान में घनी कोहरे जैसी धुंध छाई हुई थी। दोपहर तक सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए थे। बिगड़ते मौसम के मिजाज के चलते ठंड ने भी क्षेत्रवासियों को अहसास करा दिया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाले और पहनकर ही बाहर निकले।
इतना ही नहीं वर्षा भी पड़ने के आसार लग रहे थे। पानी की बूंद के रूप में कोई-कोई बूंद बरसती दिखाई दी। इससे क्षेत्र में ठंड और बढ़ गई। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन देने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि कोहरे जैसी धुंध आसमान में शाम तक छाई रही।