बंदरों के मुंह से अचानक निकलने लगा झाग, 12 ने तोड़ दिया दम Amroga News
बंदरों के मुंह से झाग निकल रहा था इसलिए आशंका है कि किसी ने जहर देकर इनको मार डाला है।
अमरोहा। मंडी धनौरा के शेरपुर गांव में शनिवार शाम से अब तक 12 बंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मकानों की छत और अन्य जगह मृत पड़े मिले। लोगों ने बताया कि बंदरों के मुंह से झाग निकल रहा था, इसलिए आशंका है कि किसी ने जहर देकर इनको मार डाला है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव हस्तिनापुर वन्य जीव विहार में बंदरों की लगातार मौत हो रही है। बंदर लोगों की छतों पर मरे हुए पाए जा रहे हैं। दम घुटने से उनकी मौत होना बताया जा रहा है। अब तक करीब 12 बंदर ऐसी ही स्थिति में जहां-तहां मृत पाए गए हैं। बंदरों की मौतों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि जहर देकर बंदरों की हत्या की गई है। सूचना पाकर शेरपुर वन क्षेत्र की टीम बंदरों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंची। वन दारोगा राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें बंदरों के मृत मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बीट प्रभारी को गांव में जांच के लिए भेजा है। टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं बंदरों की मौत के बाद कुछ लोगों ने उन्हें गंगा में बहा दिया।
तीन बंदरों के घायल होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। वहां लोगों ने बताया कि घायल बंदरों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया था। बंदरों को चोट कैसे लगी, वह ङ्क्षजदा हैैं या मर गए इसकी जानकारी नहीं है। कल दोबारा टीम भेजी जाएगी। अगर बंदर मर गए हैं तो किस वजह से ऐसा हुआ इसकी जांच कराई जाएगी।
- रमेश चंद्र, डीएफओ